गेंदबाजों के लिए स्पाइक शूज़ क्यों जरूरी हैं?

गेंदबाजों के लिए स्पाइक शूज़ क्यों जरूरी हैं?

पटना क्रिकेट अकादमी में जब बात होती है असली क्रिकेट ट्रेनिंग की तो सबसे पहले ध्यान जाता है फिटनेस पर सही टेकनीक पर और सबसे ज्यादा एक जरूरी चीज पर जो हर गेंदबाज के लिए बेहद अहम होती है और वो है स्पाइक वाला जूता चाहे कोई स्पिनर हो या तेज गेंदबाज खेल के इस स्तर पर पहुंचने के लिए उसके पैरों का ग्रिप मजबूत होना बहुत जरूरी है मैदान पर गेंदबाजी तब सही होती है जब रन अप के दौरान पैर फिसले नहीं क्योंकि अगर पैर फिसल जाए तो न केवल गेंद गलत जाएगी बल्कि चोट लगने का भी खतरा बढ़ जाता है स्पाइक शूज़ का सबसे बड़ा फायदा यही है कि वह जमीन को पकड़कर रखता है चाहे रनअप तेज हो या छोटा कदम वाला स्पिनर हो स्पाइक पैरों को स्थिर रखते हैं और शरीर का संतुलन बनाने में मदद करते हैं कई युवा खिलाड़ी सोचते हैं कि सिर्फ मंहगा बैट ही जरूरी होता है लेकिन सच यह है कि गेंदबाज की पहचान उसके जूतों से भी होती है एक सही जूता खिलाड़ी के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उसे अपनी पूरी स्पीड और तकनिक के साथ गेंदबाजी करने की आजादी देता है पटना क्रिकेट अकादमी में हमेशा यह समझाया जाता है कि एक गेंदबाज के लिए स्पाइक जूते उतने ही जरूरी हैं जितना नेट में अभ्यास करना या शरीर को फिट रखना जब मैदान भी अच्छा हो और जूते भी सही हों तो खेल का स्तर खुद ब खुद ऊंचा हो जाता है एक बेहतर आउटफील्ड और अच्छी पिच पर सही स्पाइक वाला जूता हर बॉलर को वो मजबूती देता है जिसकी उसे जरूरत होती है चाहे मैच हो या प्रैक्टिस सत्र स्पाइक शूज़ गेंदबाज को बेहतर प्रदर्शन की तरफ ले जाते हैं और यही कारण है कि यहां हर खिलाड़ी को इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है पटना क्रिकेट अकादमी में हर खिलाड़ी को सिखाया जाता है कि तैयारी सिर्फ बैट या बॉल से नहीं होती बल्कि सही गियर से भी होती है और स्पाइक वाला जूता हर गेंदबाज के लिए सबसे जरूरी गियर में से एक है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top